संदेश

जून, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विशेष चित्रकला प्रतियोगिता

चित्र
  ' उम्मीद' संस्था द्वारा आयोजित विशेष चित्रकला प्रतियोगिता  एक प्रेरणादायक पहल नशा मुक्ति की ओर आज ‘उम्मीद’ संस्था द्वारा नि:शुल्क पुस्तक बैंक के बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर एक विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक उल्लेखनीय प्रयास रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रणबीर सिंह लोहिया (वरिष्ठ नेता, भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा एवं सदस्य – भारतीय खाद्य विभाग) थे। उनके साथ श्री रामकुमार लोहिया , श्री चन्द्रभान यादव (सेक्रेटरी, 'उम्मीद' संस्था), श्री अनिल बैंसला (मास्टर) तथा अनेक प्रतिभावान छात्र-छात्राएँ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रणबीर सिंह लोहिया जी के पारंपरिक अंगवस्त्र पहनाकर एवं एक महत्वपूर्ण पुस्तक भेंट कर सम्मानित करते हुए किया गया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया । उन्होंने बच्चों के ...

एक नजरिया, अद्भुत गाँव कल्याणपुरा कुर्मियान

चित्र
राजस्थान के टोंक जनपद की ग्राम पंचायत गणेती का एक आदर्श गांव है शिक्षित, स्वच्छ, स्वस्थ, आत्मनिर्भर, संवेदनशील कल्याणपुरा कुर्मियान। यह गांव ब्लाक से दस किलोमीटर पूर्व की ओर बसा हुआ है। इस गांव में ज्यादातर पाटीदार परिवार, कुछ परिवार माली, कुम्हार, ब्राह्मण, जांगिड़, रेगर, गुर्जर समुदाय के भी है। गांव के बीच में गोपाल महाराज का मन्दिर स्थित है। पहले गांव में फ्लोराइड पानी था लेकिन पीने का मीठा पानी बिसलपुर लाइन से जुड़ चुका।     शिक्षण में करियर बनाने वाली इंद्रा जी गांव का शैक्षिक वातावरण बहुत अच्छा है। अधिकतर परिवार यहां से पास के शहरों में पलायन कर चुके हैं। फिर भी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय है। ज्यादातर शिक्षक समुदाय, कुछ डाक्टर,नायब तहसीलदार, पटवारी, चतुर्थ श्रेणी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नर्सिंग अधिकारी आदि पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। श्री  हीरालाल पाटीदार, हरिशंकर पाटीदार, वेदप्रकाश पाटीदार आदि जो समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है। जयपुर में जीवन रेखा अस्पताल में डॉक्टर सूर्य प्रकाश पाटीदार, प्रेमप्रकाश पाटीदार एवं उनका परिवार सेवा द...