समाज बोध से राष्ट्र निर्माण तक श्री सोमदत्त जी
प्रेरक साक्षात्कार समाज बोध से राष्ट्र निर्माण तक श्री सोमदत्त जी संक्षिप्त परिचय श्री सोमदत्त सिंह जी का जन्म ग्राम–चक बारसपुर, जनपद अमरोहा में हुआ। आपने एम.ए. (हिन्दी, अर्थशास्त्र) एवं बी.एड. की शिक्षा अर्जित की। आपने वर्ष 1983 से 2019 तक राजकीय सेवा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। आपकी सेवाओं का विस्तार इस प्रकार रहा— सहायक अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) – कृषक उपकारक इंटर कॉलेज, सदरपुर–मतलबपुर, मुरादाबाद परियोजना अधिकारी – साक्षरता/शैक्षिक योजनाएँ (जनपद बदायूँ एवं रामपुर) परियोजना अधिकारी (राजपत्रित) – प्रौढ़ शिक्षा विभाग, जनपद रामपुर सहायक अध्यापक – राजकीय इंटर कॉलेज (जनपद मुरादाबाद/अमरोहा) जिला समन्वयक (राजपत्रित) – मुरादाबाद/सम्भल प्रधानाचार्य (राजपत्रित) – राजकीय इंटर कॉलेज, अमरोहा बातचीत प्रश्न १. सोमदत्त जी, आपके जीवन की शुरुआत एक साधारण ग्रामीण परिवेश से हुई। इस पृष्ठभूमि ने आपके व्यक्तित्व को कैसे गढ़ा? उत्तर: "गाँव का जीवन ही मेरा पहला विद्यालय...