प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया द्वारा कराटे प्रतियोगिता का विवरण

 प्राचार्य प्रवेन्द्र दहिया का वक्तव्य

"हमारे विद्यालय होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर में नेशनल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग, मुजफ्फरनगर द्वारा जिला कराटे प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यातायात प्रभारी इन्द्रजीत सिंह, कराटे रेफरी राकेश कौशिक, नीरज सैनी, जनपद क्रीड़ा क्लब के शारीरिक शिक्षक सत्यकाम तोमर, राहुल कुशवाह, अक्षय कुमार, यशपाल सिंह, बबीता राणा, नितिन बालियान, मनोज कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि इन्द्रजीत सिंह जी ने विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करते हुए बताया कि 

"वे स्वयं ब्लैक बेल्ट चैम्पियन रह चुके हैं। उन्होंने कराटे को जापानी मार्शल आर्ट बताते हुए कहा कि यह आत्मरक्षा, शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक मजबूती के लिए बेहद उपयोगी है। इसमें हाथ-पैर की तकनीकों, विभिन्न प्रकार के प्रहार, ब्लॉक और मुद्राओं के माध्यम से व्यक्ति आत्मरक्षा में सक्षम बनता है।

प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से 86 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


अंडर-14 वर्ग में हमारे विद्यालय के युग दहिया, यूनिक इंटर कॉलेज के रजी, हमदान, अफसा, रिजा, सनसाइन एकेडमी के कृष्णा, विदित, देव गुप्ता, प्रिन्स, देव, मिनहा, तथा ज्ञानदीप बाल शिक्षा केन्द्र के अभय कुमार, महेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 वर्ग में हमारे विद्यालय से सत्यम, एंजी शागवान, परी दहिया, डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ से आयुष्मान, अक्षत, आर्यन, सनसाइन एकेडमी से अरहम, दर्श, जैनब, जैन कन्या इंटर कॉलेज से सबरिन, आसमा, तथा राजकीय इंटर कॉलेज से अक्षरा चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

अंडर-19 वर्ग में डीएवी कॉलेज जानसठ के मनीष, एमडी इस्लामिया इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शरद सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक नितिन बालियान, राखी सूर्यदेव, योगाचार्य सतकुमार, सचिन कश्यप, आदित्य कौशिक, फूलकुमार और पूरी आयोजन समिति का विशेष सहयोग रहा।

हमारे विद्यालय के लिए यह गर्व का क्षण है कि बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता न केवल आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देती है बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता भी विकसित करती है।"

सूचना स्रोत

प्रवेंद्र दहिया

पाठ्य स्वरूप परिवर्तन

 
प्रस्तुति




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षा का उजास (संशोधित) - श्री कुलदीप महुआ

🌼 ज्योति वही, जो मार्ग दिखाए 🌼

संघर्ष, संस्कृत और सफलता का संगम